फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: मेडिकल संचालक की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी, अवसाद से ग्रस्त थी महिला, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 27 Oct 2021 11:04 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पति ने बताया कि उसकी पत्नी अवसाद से गुजर रही थी। रात में खाना खाने के बाद सोने चली गई और कमरे में आत्महत्या कर ली। जब सुबह जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
अंजू गुप्ता (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में मंगलवार रात एक महिला न फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब वह नहीं उठी तो पति उसे उठाने के लिए पहुंचा तो कमरे के बाहर से आवाज दी। जब कोई जवाब नहीं आया तो उसने खिड़की से झांककर देखा तो महिला रस्सी के सहाने फांसी का फंदा बनाकर लटकी हुई थी। उसने शोर मचात हुए पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पवन दास की शादी जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर की अंजू गुप्ता(46) के साथ हुई थी। इनके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा दर्श 16 साल और दिव्यांश 14 साल का है। दोनों बेटे सेंट जॉन्स में पढ़ते है। पवन दास दवा के बड़े कारोबारी हैं और लंका में मेडिकल की दुकान चलाते हैं।

पवन दास ने बताया कि अंजू पिछले कुछ समय से अवसाद में रह रही थी। दोपहर में लंका स्थित दुकान पर जाती और देर शाम वापस लौटती थी। मंगलवार को दुकान पर नहीं गई। रात में दुकान से पवन दास 10 बजे लौटे और खाना खाने के बाद बच्चों के साथ बगल वाले कमरे में सो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान देर रात अंजू ने रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। एसओ चितईपुर मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। अभी मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

अंजू की मौत की जानकारी होने पर शहर में रहने वाला भाई अजय मौके पर पहुंच गया। पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें