वाराणसी के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को शारजाह से एयर एक्सप्रेस के विमान आईएक्स-184 से वाराणसी पहुंचे यात्रियों की एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम द्वारा जांच की गई। हालांकि इस दौरान कोई भी यात्री कोरोना से संक्रमित नही पाया गया, तब जाकर पूरा मेडिकल टीम और एयरपोर्ट प्रशासन राहत की सांस ली।
स्वास्थ्य टीम द्वारा यात्रियों का थर्मल इमेज स्कैनर कैमरा से स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान पूरी मेडिकल टीम सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ यात्रियों की जांच में लगे रहे, लेकिन किसी भी यात्री में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए। अगर किसी भी यात्री में कोरोना के लक्षण पाए जाते तो उसे तत्काल एयरपोर्ट से सीधे बीएचयू भेज दिया जाता।
एयरपोर्ट हेल्पडेस्क इंचार्ज डॉक्टर शेर मोहम्मद ने बताया कि सभी यात्री की स्क्रीनिंग की गई। मेडिकल टीम सतर्क है अगर कोई भी यात्री चीन, इटली, जापान, कोरिया, फ्रांस,ईरान इत्यदि जो भी प्रतिबंधित देश है उस देश का अगर यात्रा की है तो यात्री की जरूर जांच की जाएगी और उसको तुरंत आइशोलेट कर डॉक्टर की निगरानी में रखा जाएगा।