हाथ में गंगाजल लिए वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
सपा पार्षद ने जताई आपत्ति
सपा पार्षद अमरदेव यादव ने शपथ के दौरान नारेबाजी का विरोध किया और मेयर के सामने आपत्ति दर्ज कराई। बबलू शाह सहित दो पार्षद देर से आए। इसलिए देर से शपथ ले सके। इससे पहले राजदुलारी, ममता, गुडिय़ा, श्याम, फुलमती, रानी सहित 10 सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
महिलाओं ने शंखध्वनि से किया स्वागत
बंगाली टोला की महिलाओंं ने शंखध्वनि से सभी अतिथियों का स्वागत किया। नगर आयुक्त शिपू गिरि ने शासन की निर्वाचन की अधिसूचना पढ़ी और मेयर को शपथ दिलाने के लिए मंडलायुक्त को आमंत्रित किया। उप मुख्यमंत्री का स्वागत मंडलायुक्त किया। मेयर का स्वागत पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने किया। इस दौरान राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, जिलाधिकारी एस राजलिंगम, विधायक नीलकंठ तिवारी, अवधेश सिंह, सौरभ श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नगर निगम के महापौर और नवनिर्वाचित पार्षदो के शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में शंख वादन करती महिलाये
- फोटो : अमर उजाला
महीने में एक दिन चलेगा स्वच्छता अभियान
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेयर के हाथ में गंगाजल दिलवाकर काशी को स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। काशी का विकास मॉडल देश-दुनिया के लोग देख रहे हैं। इसे आगे बढ़ाना है। इस बीच मेयर ने कहा कि महीने में एक दिन सभी पार्षदों के साथ शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई अभियान चलाया जाएगा।
पूरे देश की छाती 56 इंच की हुई
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि काशी के सांसद की कार्यशैली से पूरे देश की छाती 56 इंच की हो जाती है। अमेरिका के राष्ट्रपति व आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री उनकी तारीफ करते हैं। प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में भाजपा का परचम लहराया है। सभी जीत एक तरफ और काशी की जीत एक तरफ है। उन्होंने कहा, जब भी प्रयागराज से काशी या काशी से प्रयागराज आता-जाता हूं तो सड़क मार्ग हवाई मार्ग लगता है। नगर निगम में प्रचंड बहुमत दिलाने के साथ ही काशीवासियों ने ट्रिपल इंजन की सरकार बनाई है। आने वाले दिनों में विकास की रफ्तार और तेज होगी। बनारस स्मार्ट सिटी में चौथे स्थान पर है। आने वाले दिनों में नंबर वन हो जाएगा।
नगर निगम के महापौर और नवनिर्वाचित पार्षदो के शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में शपथ लेते महापौर अशोक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
पीएम के सच्चे सिपाही के रूप में करूंगा काम
मैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिपाही के रूप में काशी के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगा। जाने-अनजाने में मेरी ओर से काशी और भाजपा की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचेगी। सबका दिन अपने कामकाज से जीतना है। किसी को ऐसा नहीं लगेगा कि मैंने, किसी गलत व्यक्ति का चुनाव किया है। जनता के सुझावों को आत्मसात कर निरंतर काशी के विकास में भागीदार रहूंगा।
- अशोक तिवारी, मेयर
समारोह में सेल्फी लेती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
अपनी मां के साथ भाजपा के अशोक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
महापौर की शपथ लेने से पहले भाजपा के अशोक तिवारी अपनी मां का आशीर्वाद लेकर घर से निकले। जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित महापौर के शपथ ग्रहण समारोह को देखने के लिए जाते बुजुर्ग
- फोटो : अमर उजाला
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई शानदार तस्वीरें देखने को मिलीं। उनमें से एक तस्वीर थी एक बुजुर्ग की जो शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए और सबका ध्यान खींचा।