उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का संबोधन
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम शुरू होने से पहले एक शानदार तस्वीर देखने को मिली। जिसमें शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे नवनिर्वाचित महापौर अशोक तिवारी ने कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव के पैर छुए। ये नजारा देखकर सभी अभिभूत हो गए। कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी रहे अनिल कुमार श्रीवास्तव व मेयर अशोक कुमार तिवारी को आमना-सामना हुआ तो दलीय मर्यादा टूट गई। मेयर ने कांग्रेस नेता का पैर छुआ और आशीर्वाद लिया। कांग्रेस नेता ने भी गर्मजोशी से अशोक को गले लगाया आरैर बधाई दी।
उपमुख्यमंत्री ने पूछा- जिलाध्यक्ष आए हैं क्या
मंच पर बैठे उपमुख्यमंत्री ने पूछा कि जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा आए हैं। किसी ने बताया कि नहीं। अब वे एमएलसी भी हैं। विधान परिषद की बैठक में हिस्सा लेने लखनऊ गए हैं।
वाराणसी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को करारा जवाब आज सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। जिसने नए संसद भवन के उद्घाटन से संबंधित याचिका कोर्ट में डलवाई थी।
यह भी पढ़ें- Azamgarh: अबू सलेम का भतीजा मुंबई से गिरफ्तार, एसओजी की टीम ला रही है आजमगढ़
दुनिया के सबसे अच्छे संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में बाधा डालने का यह कांग्रेस का कुत्सित प्रयास है। जिसका जवाब 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता देगी।
शहर की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शुक्रवार को अव्यवस्था भी रही। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के मुख्य द्वार से सभागार तक जाने में मेयर अशोक कुमार तिवारी के साथ ही राज्य सरकार के मंत्री व विधायकों को पसीने छूट गए। आपाधापी व भीड़ की वजह से कन्वेंशन सेंटर का मुख्य द्वार तक टूट गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को सख्ती करनी पड़ी है।
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 1200 लोगों के बैठने की क्षमता है, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में करीब तीन हजार लोगों की भीड़ आ गई। पार्षद अपने साथ समर्थक भी लेकर आ गए। इससे अव्यवस्था हो गई। जिला प्रशासन ने कन्वेंशन सेंटर के बाहर कुर्सियां लगवाई थीं। प्रोजेक्टर के जरिये शपथ ग्रहण समारोह का सजीव प्रसारण भी किया जा रहा था, लेकिन कोई बाहर बैठने को तैयार नहीं था। सब अंदर जाकर ही समारोह का साक्षी बनना चाह रहे थे। नतीजा रहा कि रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पैर रखने की जगह नहीं बची। इससे परेशान पुलिस कर्मियों ने मुख्य द्वार ही बंद कर दिया। इस कारण तमाम समर्थक अंदर प्रवेश नहीं कर सके। तमाम नाराज होकर लौट भी गए। मंच से बार-बार रास्ता खाली रखने की घोषणा हो रही थी, लेकिन इसका असर नहीं पड़ रहा था। पूरे कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा। पीछे बैठने वाले लोग बुलाने वालों को कोसते दिखे। रुद्राक्ष परिसर में बनी अंडरग्राउंड पार्किंग के बावजूद अधिकारियों और नेताओं की गाड़ियां परिसर में बाहर ही खड़ी रहीं।
तो मेयर को ही नहीं पहचान पाई पुलिस
भीड़ के बीच मेयर अशोक कुमार तिवारी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचे तो पुलिस कर्मी उन्हें पहचान नहीं सके। मेयर भीड़ के बीच काफी देर तक खड़े रहे और पुलिस कर्मियों ने गेट बंद रखा। जब पता चला कि मेयर आए हैं ताे गेट का कुछ हिस्सा खोलकर मेयर को प्रवेश दिलाया। इस बीच मेयर के साथ भीड़ भी अंदर जाने लगी। इससे गेट क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस कर्मियों व भीड़ के साथ आए कुछ लोगों में धक्का-मुक्की भी हुई है।
पुलिसकर्मी व समर्थक भीगे
शाम चार बजे बारिश शुरू हुई, जो शाम 5:10 तक बंद हो सकी। इस कारण तमाम पुलिसकर्मी, आगंतुक व समर्थक भीग गए।
रास्ता बंद होने से आमजन परेशान
नगर निगम कार्यालय की तरफ जाने वाली सड़कों से आवागमन रोक दिया गया। इससे राहगीरों को दिक्कत हुई है। सिर्फ पैदल ही लोग आ-जा रहे थे। लोगों को लंबा रास्ता तय करके निश्चित स्थान तक पहुंचना पड़ा है।