बाहुबली मुख्तार अंसारी के गढ़ मऊ पहुंची मायावती ने आज जनता से मुख्तार अंसारी को रिकार्ड वोटों से जिताकर पीएम मोदी को जवाब देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता जेल से ही मुख्तार अंसारी को जिताएगी।
माया ने कहा कि बसपा शासन के दौरान रघुराज प्रताप सिंह को जेल भेजा था। आरोप लगाया कि रघुराज प्रताप सिंह सपा और भाजपा की मदद से हर बार चुनाव जीत जाता है । सपा और भाजपा रघुराज को मंत्री भी बना देती है। बबुआ ने अभी तक इनको अपनी सरकार में मंत्री बनाकर रखा हुआ है।
उन्होंने कहा कि भाजपा और सपा ने कई अपराधियों को टिकट दिया है। कहा कि बीजेपी ने अंदर ही अंदर अपनी हार स्वीकार कर लिया है। कहा कि मोदी के रैली में भाड़े की भीड़ को जुटाया गया था। मायावती ने आरोप लगाया कि मुसलमानों के साथ बीजेपी सौतेला व्यवहार करती है।
दावा किया कि बीजेपी सत्ता में आई तो आरक्षण को खत्म कर देगी और दलितों और गरीबों का नुकसान होगा। दलित वोटबैंक एकजुट है। मुस्लिम समुदाय का वोट जुड़ जाने से भाजपा को नुकसान होगा। पीएम मोदी को खुद को गोद लिया बेटा बताकर नाटक कर रहे हैं।