वहां से वह भागते-भागते फेफना के प्रधान सीमा सिंह के घर में घुसे, लेकिन बदमाशों ने घर में घुसकर उनके सिर में गोली मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रतन सिंह के दो पुत्र हैं। देर रात पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीओ सदर चंद्रकेश सिंह, फेफना थानाध्यक्ष शशिमौली पांडेय मौके पर पहुंच गए। उधर, अपर पुलिस महानिदेशक बृज भूषण ने बताया कि रतन सिंह की पट्टीदारी के विवाद में हत्या हुई है। आठ माह से विवाद चल रहा था। इस हत्या का पत्रकारिता से कोई संबंध नहीं है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।