फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नव्य, भव्य और दिव्य है भोलेनाथ की नगरी, मॉरीशस के PM बोले- बाबा विश्वनाथ के दर्शन करना परम सौभाग्य

Tue, 12 Sep 2023 08:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने काशी में हुए स्वागत से अभिभूत नजर आए। उनके स्वागत में एयरपोर्ट से लेकर नदेसर स्थित तारांकित होटल तक लोककला की विविध रंग बिखरे। एयरपोर्ट पर मंत्री अनिल राजभर और नदेसर स्थित होटल पहुंचने के बाद मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। 
 
विज्ञापन
वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर अपने ससुर के अस्थि विसर्जन के लिए पूजन करते मॉरिशस के प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी नव्य, भव्य और दिव्य है। काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करना परम सौभाग्य है। श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद उन्होंने ये बातें कहीं। प्रधानमंत्री सोमवार को सपरिवार अपने ससुर के अस्थि विसर्जन के लिए काशी पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी और साले भी थे। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री जुगनाथ काशी में हुए स्वागत से अभिभूत नजर आए। उनके स्वागत में एयरपोर्ट से लेकर नदेसर स्थित तारांकित होटल तक लोककला की विविध रंग बिखरे। एयरपोर्ट पर मंत्री अनिल राजभर और नदेसर स्थित होटल पहुंचने के बाद मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। 

जगह-जगह स्कूली बच्चों ने हाथों में झंडा लेकर प्रधानमंत्री का अभिवादन किया। होटल में कुछ देर विश्राम करने के बाद दोपहर करीब एक बजे प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ परिवार के साथ दशाश्वमेध घाट पहुंचे। उनके साले ने अपने पिता की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया। 
विज्ञापन


अनुष्ठान के दौरान उनकी पत्नी भी साथ-साथ थीं। दशाश्वमेध घाट पर पिंडदान की प्रक्रिया को तीर्थ पुरोहितों ने सविधि पूर्ण कराया। इसके बाद सभी नाव से मणिकर्णिका घाट पहुंचे और बीच गंगा में अस्थियों का विसर्जन किया और होटल लौट गए। शाम को प्रधानमंत्री परिवार समेत काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। 
विज्ञापन

यहां करीब 30 मिनट तक पूजा की। इससे पहले 60 बटुकों और डमरू दल ने मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने कॉरिडोर में फोटो भी खिंचवाई। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने स्मृति चिह्न भेंट किया। प्रधानमंत्री मंगलवार सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना होंगे। मॉरीशस के प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक चौबंद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें