फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ जिले की पुलिस ने बनारस में दो जगहों पर की छापामारी

Thu, 10 May 2018 11:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
मऊ जिले की पुलिस ने गुरुवार को बनारस में दो जगहों पर छापेमारी की। नई सड़क और आदमपुर क्षेत्र में छापेमारी की गई। पुलिस को मऊ जिले के चिरैयाकोट क्षेत्र में की गई मुरसलीन (25) की हत्या के मामले में उसके बिजनेस पार्टनर और एक अन्य दोस्त की तलाश है। मऊ से आई टीम ने आदमपुर थाने की पुलिस से भी संपर्क किया लेकिन जिनकी तलाश थी उनका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


आदमपुर थाना अंतर्गत छित्तनपुरा इलाके में रहने वाले मुरसलीन (25) का शव छह मई को मऊ जिले के चिरैयाकोट क्षेत्र में मिला था। उसका गला धारदार हथियार से रेतने के बाद चेहरे और गुप्तांग पर तेजाब उड़ेल दिया गया था। 72 घंटे तक शव की शिनाख्त नहीं हुई तो बुधवार को मऊ पुलिस ने मुरसलीन का अंतिम संस्कार कर दिया।

इधर, मुरसलीन की गुमशुदगी दर्ज कराकर उसके परिजन उसे खोजते हुए गुरुवार को चिरैयाकोट थाने पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मुरसलीन पांच मई को घर से निकला था और तभी से उसका पता नहीं है।
विज्ञापन


परिजन और छित्तनपुरा पार्षद साजिद अंसारी मऊ जिले के डीएम से मिलकर उसका शव वापस ले आने की तैयारी में थे। परिजनों ने बताया कि मुरसलीन इससे पहले भी घर पर बिना बताए बाहर जा चुका है।

तीन भाइयों में मझला मुरसलीन नई सड़क पर साझेदारी में जूते-चप्पल का शोरूम चलाता था। इस संबंध में आदमपुर इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि मुरसलीन के मोबाइल को जब ट्रेस किया गया तो उसकी आखिरी लोकेशन आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज में मिली।
विज्ञापन

इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। घटना के संबंध में मऊ जिले की पुलिस का पूरा सहयोग किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें