फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में सड़क किनारे अकेली महिला देख दो सिपाहियों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर पति को पीटा

Tue, 29 Dec 2020 06:11 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद स्थित सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर चट्टी के पास सोमवार की रात लगभग दस बजे दो सिपाहियों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि नशे में धुत एक सिपाही महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के पति ने जब विरोध किया तो सिपाहियों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर सिपाहियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी एक युवक फुटपाथ पर अंडे और सब्जी बेचता है। युवक की 24 वर्षीय पत्नी को सोमवार की रात लगभग दस बजे पेट में दर्द होने लगा। अंडा विक्रेता युवक बाइक से अपनी पत्नी को लेकर दवा लेने जा रहा था। सुल्तानपुर चट्टी पर पहुंचते ही अंडा विक्रेता को लगा कि उसकी फुटपाथ की दुकान से प्लास्टिक खिसक गई है। वह पत्नी को बाइक से उतारकर दुकान की प्लास्टिक ठीक करने लगा। आरोप है कि इसी बीच बाइक से दो सिपाही वहां पहुंच गए। सड़क के किनारे महिला को अकेली देख सिपाहियों ने बाइक रोक दी। एक सिपाही उसके नजदीक जाकर पूछा कि इतनी रात को अकेली कहां जा रही हो।

विज्ञापन

महिला कुछ बोलती, इसके पहले ही सिपाही महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उधर महिला के पति ने जब सिपाहियों की इस हरकत का विरोध किया तो एक सिपाही ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। देर रात हुई इस घटना से भयभीत अंडा विक्रेता वहां से चला गया। मंगलवार को अंडा विक्रेता अपनी पत्नी को साथ लेकर पुलिस अधीक्षक से मिला।

पुलिस अधीक्षक ने दंपती को प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। एसपी का कहना है कि प्रकरण की जांच सीओ सिटी को दी गई है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें