फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन, रोका फोरलेन निर्माण कार्य

Tue, 29 Dec 2020 05:51 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
किसानों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मऊ में फोरलेन निर्माण में मुुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने एक बार फिर मंगलवार सुबह निर्माण कार्य बंद करा दिया। कोपागंज के भदसामानोपुर में किसानों द्वारा विरोध करते हुए जबरदस्ती काम बंद कराने की सूचना मिलने पर सदर एसडीएम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां कार्यदायी संस्था और किसानों से वार्ता के बाद दोनों पक्षों को शुक्रवार को जिला मुख्यालय बुला कर मामला हल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों का विरोध समाप्त हुआ। 

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह ग्राम सभा भादसामानोपुर में किसान आलोक त्रिपाठी, लल्लन, सुशील,रमाशंकर, कंचन बाल राय, अवधेश राय, ओमप्रकाश, संतोष, ईश्वर चंद, बृजेश चौरसिया आदि ने एनएचएआई द्वारा कराए जा रहे कार्य को रुकवा दिया। किसानों का कहना था कि उनकी 1.532 हेक्टेयर जमीन जिसे फोरलेन के लिए एनएचएआई द्वारा 3 वर्ष पूर्व अधिग्रहीत की गई, उसका मुआवजा 19 करोड़ 82 लाख 27 हजार 705 रुपये बाकी है।

विज्ञापन

तीन वर्ष बाद भी किसानों को मुआवजा नहीं दिए जाने पर मंगलवार की सुबह एक बार फिर किसान आक्रोशित हो उठे। इसकी जानकारी एनएचएआई के अधिकारियों को हुई तो टेक्निकल मैनेजर नरेंद्र सिंह, डिप्टी टेक्निकल मैनेजर जय प्रताप सिंह और नायब तहसीलदार शिवराम, पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारी किसानों से बात की। आक्रोशित किसान इस बात पर अड़े रहे कि जबतक हम लोगों का भुगतान नही किया जाएगा तब तक निर्माण कार्य नही होने देंगे। थोड़ी ही देर में उपजिलाधिकारी सदर निरंकार सिंह मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों से वार्ता कर शुक्रवार को जिला मुख्यालय बुला कर मामला हल करने की बात कही। इसके बाद किसानों ने अपना विरोध समाप्त किया। किसानों के विरोध के चलते तीन घंटे तक काम रुका रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें