फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ : शौच करने गए व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत, कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने निकाला शव 

Fri, 22 May 2020 09:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

मऊ जिले के ग्राम सभा सहरोज में शौच करने गए एक 50 वर्षीय व्यक्ति की टौंस नदी में डूबने से मौत हो गयी। ग्रामीणों ने घंटो प्रयास के बाद रात्रि साढ़े आठ बजे जाल से शव को बाहर निकाला।

विज्ञापन

       
कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सहरोज निवासी कतवारू साहनी पुत्र बनवारी (50) शुक्रवार की दोपहर अपने घर से शौच के लिए त्रिमुहानी घाट की तरफ गया था जहां फिसलन के कारण वह नदी में डूब गया। शाम तक घर नहीं लौटने से घर वाले परेशान हो उठे और उसकी खोजबीन होने लगी।


ग्रामीणों में से कुछ लोग जाल से नदी में भी खोजबीन करने लगे। काफी मशक्कत के बाद रात्रि साढ़े आठ बजे जाल द्वारा उसके शव को बाहर निकाला गया। मृतक कतवारू का एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें