फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU : चार हाउस के बीच हुआ मैच, दो वर्ग के बीच बास्केटबॉल गेम, मालवीय हाउस जीता

Sat, 30 Nov 2024 11:16 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

बीएचयू के शारीरिक शिक्ष विभाग की ओर से अंतर हाउस बास्केटबॉल मैच खेला गया। इस मैच में चार हाउस के बीच मुकाबला हुआ जिसमें पहले दिन महिला और पुरूष दोनों वर्ग में मालवीय हाउस की टीम ने जीत हासिल की और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
महिला बॉस्केटबाल प्रतियोगिता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को एंफीथियेटर बास्केटबॉल कोर्ट पर अंतर हाउस बास्केटबॉल मैच खेला गया। इसमें चार हाउस मालवीय हाउस (येलो), एनी बेसेंट (ब्लू ), शांति स्वरूप भटनागर (रेड) और डॉ राधाकृष्णन्न (ग्रीन) हाउस के बीच मैच खेला गया। पहले दिन महिला और पुरुष दोनों वर्ग में मालवीय हाउस की टीम ने अपने अपने मुकाबले जीत सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन


उद्घाटन मैच मालवीय हाउस और एनी बेसेंट हाउस के बीच खेला गया। इसमें मालवीय हाउस ने एनीबेसेंट हाउस को 10 अंकर के अंतर से हरा दिया। मालवीय हाउस ने 20 ओर एनीबेसेंट हाउस ने 11 अंक बनाया। मालवीय हाउस की ओर से रवि ने 10 अंक हासिल किया। महिला वर्ग में मालवीय हाउस ने शंति स्वरूप भटनागर हाउस को 20-14 से हरा दिया। इसमें जूनियर नेशनल खेल चूकी अनन्या ने आठ अंक हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे क्वार्टरफ फाइनल में शांति स्वरूप भटनागर हाउस ने डॉ राधा कृष्णन हाउस ने 28-19 से हरा दिया। इसमें अमन ने आठ अंक हासिल किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सहायक रजिस्ट्रार डॉ आरके श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। विशिष्ट यूडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अनील कुमार यादव ने पुरस्कृत किया। अध्यक्षता शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष प्रो विक्रम सिंह, डॉ कृष्णकांत यादव, डॉ विनायक दूबे, डॉ दीपक डोगरा, डॉ शैलेश मौर्या, डॉ अभिषेक वर्मा, डॉ अखिल मेहरोत्रा मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें