अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
आठ बजे तक आग ने विकराल रूप ले लिया और अंदर फंसे लोग चीखने-चिल्लाने लगे। चौथी मंजिल के ऊपर के लोगों को फायर बिग्रेड कर्मियों ने सीढ़ी के सहारे छत पर पहुंचाया। जबकि नीचे के लोगों को परिसर में लाया गया। पूरे अपार्टमेंट की बिजली काट दी गई। आग बुझाने के लिए एक-एक करके पांच गाड़ियां फायर ब्रिगेड की पहुंची।
फ्लैट का पानी खत्म होने के बाद आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की हाईड्रोलिक क्रेन मंगाई गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी, एडीसीपी वरुणा प्रबल प्रताप सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह साढ़े ग्यारह बजे के बाद तक कमरे में लगी आग को बुझाने में लगे रहे। सीडीओ अभिषेक गोयल, डीसीपी वरुणा आदित्य लांग्हे और सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी मौके पर जुटे रहे।
अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट में गुरुवार रात आग लगने की घटना की जांच के लिए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जांच कमेटी गठित कर दी है। इसमें वीडीए, पुलिस प्रशासन, फायर, प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल किया गया है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
11 मंजिला बिल्डिंग का निर्माण बिल्डर उमा ढंढानिया, आरती जैन ने कराया था। 44 फ्लैट की इस बिल्डिंग में चौथे फ्लोर के एक फ्लैट में आग लगी थी। टीम को शुक्रवार को मौके पर जाकर निरीक्षण करने का निर्देश भी दिया गया है।