फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पहड़िया मंडी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हजारों का नुकसान

Sun, 17 Apr 2022 04:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पहड़िया मंडी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्वी भारत की सबसे बड़ी मंडी मानी जाने वाली वाराणसी की पहड़िया मंडी में रविवार दोपहर सब्जी की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान 1500 प्लास्टिक के कैरेट जलकर राख हो गए।  अकथा निवासी मुन्ना मौर्या की मंडी दुकान है। सब्जी की बिक्री के बाद कारोबारी घर जाने की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन


इसी दौरान उनकी दुकान के बिजली उपकरणों से तेज आवाज और चिंगारी निकली और दुकान में आग लग गई। दुकानदारों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड और पुलिस को दी। बिजली विभाग को फोन कर बिजली कटवाई और आग बूझाने में जुट गए। इस दौरान आग ने दूसरी दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। करीब आधा घंटे देरी से पहुंचे फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग से मुन्ना मौर्या के अलावा गुलाबचंद का भी नुकसान हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें