फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: ब्यूटी पार्लर में घुसे नकाबपोश युवक-युवती, नशीला स्प्रे मारकर संचालिका से की लूट

Sat, 13 Feb 2021 05:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नकाबपोश बदमाशों ने ब्यूटी पार्लर की दुकान में घुसकर लूटपाट की। शिकायत के बाद चोलापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव के रहने वाले संतोष दुबे की पत्नी बबीता दुबे गांव में ही ब्यूटी पार्लर का संचालन करती है। शनिवार को दोपहर में बाइक पर सवार नकाब लगाए हुए युवक और युवती ब्यूटी पार्लर में आए। और महिला से ब्यूटीशियन सामग्री के बारे में जानकारी ली। इसी दौरान नशीला स्प्रे मारकर संचालिका को बेहोश कर दिया।

इसके बाद बबीता के गले में सोने की चैन, अंगूठी, कान की बाली और 4000 रुपये कैश लूट कर फरार हो गए। बबीता ने होश आने के बाद लूटपाट की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर परिजन ने पहुंचकर  आपबीती सुनी। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें