फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: इंजीनियर के परिवार को बंधक बनाकर नकाबपोश बदमाशों ने की लूटपाट

Wed, 25 Nov 2020 02:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
चोरी के बाद घर का हाल दिखाती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में मंगलवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने इंजीनियर के परिवार को बंधक बनाकर चाकू की नोक पर लूटपाट की। राजीव रंजन कुमार गुजरात में इंजीनियर हैं। लॉकडाउन लगने के बाद से वह घर नहीं आए।

विज्ञापन

लठिया क्षेत्र की यस बिहार कॉलोनी में राजीव की पत्नी अनीता सिंह, बेटा शौर्य रंजन सिंह और सास अवध राजी देवी रहती हैं। अनीता के अनुसार, किचन की ग्रिल काटकर पांच से छह की संख्या में बदमाश घर में घुस आए।


इसके बाद चाकू की नोक पर परिवार के सदस्यों के हाथ बांधकर बेडरूम के बगल के कमरे मे बंद कर दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। डरा-धमका कर बदमाशों ने चाबी लेकर अलमारी खोलकर मंगलसूत्र, चेन और टप्स सहित लगभग छह लाख के जेवर लूट कर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें