फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः शहीद की पत्नी ने आर्थिक सहायता देने में सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप 

Sat, 06 Oct 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
शहीद मंगला पटेल की पत्नी शीला देवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी में एक शहीद की पत्नी ने आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने के मामले में प्रदेश की योगी सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया। शहीद जवान का परिवार वाराणसी का रहने वाला है।
विज्ञापन


बनारस में शुक्रवार को परेड कोठी स्थित टूरिस्ट बंगलो में शहीद मंगला पटेल की पत्नी शीला देवी ने पत्रकारों से कहा कि सीमा सुरक्षा बल में इंजीनियर पद पर कार्यरत जवान मंगला पटेल श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान पांच जनवरी 2018 को हिमस्खलन में शहीद हो गए थे।

शहीद जवान का परिवार खेती किसानी करता है। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। घटना के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय आयर स्थित शहीद जवान के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। उन्होंने 20 लाख रुपये और शहीद परिवार के सदस्य को नौकरी दिलाने का वादा किया था।
विज्ञापन


इसके अलावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल भी घर गई थी। उन्होंने भी 25 लाख रुपये और सरकारी नौकरी का आश्वासन दिया था। अब तक शहीद परिवार को धेला तक नहीं मिला।

प्रदेश सरकार का गठन होने के बाद सीमा पर शहीद होने वाले जवानों के परिवार वालों को राज्य सरकार में सरकारी नौकरी देने के फैसले को कैबिनेट से मंजूरी दी थी। अपना दल के नेताओं ने शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपये और नौकरी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में मांगें पूरी नहीं हुई तो शहीद के गांव में अनशन होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें