वाराणसी के राजातालाब के रमसीपुर निवासी असलम हाशमी का आरोप है कि उनकी बेटी 16 मार्च 2022 को चिउरापुर गांव स्थित ससुराल से गायब है। उन्होंने पुत्री की हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
वाराणसी के चिउरापुर गांव स्थित ससुराल से विवाहिता के गायब होने पर मायके वालों ने ससुर समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। विवाहिता के पीड़ित पिता राजातालाब के रमसीपुर निवासी असलम हाशमी का आरोप है कि बेटी 16 मार्च 2022 को ससुराल से गायब है।
विज्ञापन
बेटी के ससुर ने फोन पर बताया कि रमसीपुर गांव निवासी विजय, मनोहर, सतीश और विक्की जबरन उठा ले गए। पिता ने पुत्री की काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नही चला। पिता ने पुत्री की हत्या की आशंका जताते हुए न्यायालय से न्याय दिलाने की मांग की। अब कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया।
जमीन धोखाधड़ी मामले में तीन नामजद सहित पांच पर मुकदमा
रिटायर्ड आर्मी के जवान ने जमीन धोखाधड़ी मामले में तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मंगलवार की शाम कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। भक्तिनगर कॉलोनी पांडेयपुर निवासी पीड़ित महेश पांडेय के अनुसार बड़ागांव थाना अंतर्गत इंद्रवार गांव निवासी दिलीप व पंकज ने अपने गांव के शिवधनी नामक व्यक्ति से दस लाख रुपये में जमीन का सौदा तय कराया।
विज्ञापन
24 फरवरी 2016 को दिलीप और पंकज ने अपने खाते में सात लाख रुपये और तीन लाख रुपये भूस्वामी शिवधनी के खाते में जमा कराकर मात्र तीन लाख रुपये में जमीन का बैनामा करा दिया और जमीन पर कब्जा भी दिला दिया। 11 सितंबर 2021 को जब अपनी जमीन पर निर्माण कराना चाहा तो दिलीप, पंकज व शिवधनी सहित दो अन्य ने मुझे मारा पीटा और धमकी दी।