फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में दो महिलाओं की मौत: शादी के 8 महीने बाद ही विवाहिता लगाई फांसी, बंद कमरे में मिली महिला की लाश

Wed, 26 Jun 2024 11:29 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: घर में कई बार तक दरवाजा खटखटाने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी की आशंका को भांपते हुए परिजनों द्वारा 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा तोड़ने के बाद अंदर का नजारा देखकर परिवार वाले हैरान रह गए।
विज्ञापन
सोनी गोड़ की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के बीरापट्टी गांव में बीती देर रात एक विवाहिता की लाश उसके कमरे में फंदे से लटकती हुई पाई गई। घटना के दौरान उसका पति और परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। बरसात होने पर लोग नीचे उतरे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। उसके बाद लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया। 

विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे विवाहिता के मायके वालों द्वारा ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। मृतका की लाश कब्जे में लेकर बड़ागांव पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

चोलापुर थाना क्षेत्र के उदयपुर निदोरा की रहने वाली सोनी गोड़ (21) की शादी नवंबर 2023 में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बीरापट्टी के रहने वाले सूरज पुत्र राजू के साथ हुई थी। बताया जा रहा है की शादी के बाद विदा होकर सोनी अपने ससुराल आई थी, उसके बाद फिर मायके चली गई थी। अभी 3 दिन पहले पुनः मायके से विदा होकर सोनी ससुराल आई।
विज्ञापन


राजू गोड़ ने बताया गया कि मंगलवार की रात में बहू सोनी ने खाना बनाया। उसके बाद सभी लोगों ने खाकर छत पर सोने चले गए। इस दौरान सोनी अपने कमरे में अकेले सोई हुई थी। मध्य रात्रि में तेज बरसात होने लगी तो छत से उतरकर सभी लोग नीचे आए। इस दौरान सोने के कमरे का दरवाजा खटखटाया गया तो दरवाजा नहीं खुला।

पंखे से लटक रही थी विवाहिता की लाश
कमरे में सोनी पंखे से रस्सी के सहारे लटक रही थी। उसके बाद उसके ससुराल के लोगों ने मायके पक्ष को फोन करके सूचना दी। इधर पुलिस द्वारा फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। सूचना मिलने के बाद सहायक पुलिस आयुक्त प्रतीक कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की।

उसके बाद पुलिस ने मृतका की लाश को फंदे से उतर कर कब्जे में ले लिया। इधर सूचना मिलने के बाद बुधवार सुबह मायके पक्ष के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। मृतका के पिता संजू गोड़ द्वारा आरोप लगाया गया कि उनकी बेटी की हत्या करके फंदे से लटका दिया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया की विदाई के लिए सूरज द्वारा कई बार उनके घर आकर कहासुनी भी की गई थी। फिलहाल मृतका की लाश को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बंद मकान में मिली महिला की लाश, मुंह-नाक से निकल रहा था खून
चौका थाना क्षेत्र में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। टकसाल गली में पड़ोसियों से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसके मुंह और नाक से खून निकल रहा था। फॉरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की। 

जानकारी के अनुसार महिला का नाम उषा अग्रवाल (75) है। वे अपने घर में मृत अवस्था में पाई गई। दरवाजा खटखटाने के बाद कोई आवाज नहीं आने पर शंका हुई। खिड़की से झांकने पर लोगों के होश उड़ गए। शव के चारों ओर खून फैला हुआ था। इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें