फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज में दो लाख न मिलने पर हत्या का आरोप

Mon, 12 Oct 2020 04:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मेढ़रा गांव में रविवार देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालियों के अनुसार, शव फांसी पर लटकता हुआ मिला। मायके वालों का आरोप है कि दहेज में दो लाख रुपये न मिलने पर पीटकर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लड़की के पिता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

रविवार की रात मेढ़रा गांव निवासी अंजू(23) पत्नी सुनील कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने जब उसके शव को फंदे पर लटका देखा तो अंजू को उतारकर उपचार के लिए ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


इसके बाद परिजनों ने पुलिस और मृतका के मायके वालों को सूचना दी। मौत की खबर आने के बाद मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे। प्रयागराज कोरांव तहसील के बेलवनिया निवासी जगजीवन लाल ने अपनी पुत्री अंजू की शादी तीन साल पूर्व सुनील कुमार से की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि ससुराल वालों द्वारा दहेज में दो लाख की मांग को लेकर मारा-पीटा एवं प्रताड़ित किया जा रहा था। रविवार की शाम पति व परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा मिलकर अंजू को लाठी-डंडे व मुंह में कपड़ा डालकर मार दिया गया। लालगंज थाना अध्यक्ष हरिश्चंद्र सरोज ने बताया कि मायके वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें