वाई फाई और स्मार्ट क्लास से लैस
यह विद्यालय जिले के उन चुनिंदा प्राइमरी स्कूलों में से है, जहां छात्रों को कंप्यूटर की शिक्षा भी दी जाती है। स्कूल की खास बात यह है कि इस स्कूल में शिक्षक मार्कर बोर्ड पर ही पढ़ाते हैं। स्कूल में वाई फाई के साथ ही स्मार्ट क्लास की भी व्यवस्था है। स्कूल में बने कक्षाओं में जाते ही आपको किसी अच्छे कान्वेंट स्कूल का अनुभव होने लगता है। इन कमरों को छात्रों की पढ़ाई के अनुरूप ही सजाया गया है।
सीसीटीवी कैमरे से लैस है स्कूल
स्कूल में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। इन कैमरों की मदद से स्कूल की कक्षाओं को प्रधानाध्यापक अपने कमरे से मॉनिटर कर सकते हैं। राजेश बताते हैं कि बच्चों को समय पर किताबें नहीं मिलती थी ऐसे में पढ़ा पाना मुश्किल था। किताबें न मिलने के कारण बच्चों का पाठ्यक्रम समय से पूरा नहीं हो पाता था। इस समस्या से निजात पाने के लिए किताबों को स्कैन करके उन्हें सेव कर लिया।
गुणवत्तापूर्ण मिड डे मील
सरकारी स्कूलों में मिलने वाले मिड डे मील खाने को लेकर लोगों की आम अवधारणा यही है कि यहां मिलने वाला खाना बेहद घटिया क्वालिटी का होता है। लेकिन राजेश ने अपने स्कूल में इस अवधारणा को बदल कर रख दिया है। स्कूल में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता बेहद अच्छी है। जिससे छात्रों को मिड डे मील खाने से कभी परहेज नहीं होता है।
लाइब्रेरी और प्रयोगशाला भी है
विद्यालय की खुद की लाइब्रेरी है, जिसमें अध्यापकों और बच्चों के लिए हजारों किताबें रखी हैं। हर दिन बच्चों के लिए लाइब्रेरी की अलग क्लास होती है। जिसमें करंट अफेयर्स, इनसाइक्लोपीडिया, छोटे बच्चों के लिए पिक्चर डिक्शनरी, विज्ञान, गणित व कहानियों की अनेक किताबें मौजूद हैं। इसके साथ ही बच्चों के लिए प्रयोगशाला भी बनाई गई है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने अपनी मेहनत से विद्यालय को एक आदर्श विद्यालय का दर्जा दिला दिया है। लगातार बढ़ती बच्चों की संख्या की वजह से स्कूल का परिसर छोटा पड़ने लगा है। इसको देखते हुए प्रधानाध्यापक ने विद्यालय को दो शिफ्ट में चलाने की मांग की है।