फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: दहेज में पांच लाख न मिलने पर विवाहिता को ससुरालियों ने पीटा, पति और सास-ससुर समेत कई रिश्तेदारों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 22 Aug 2021 06:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

महिला की शादी पांच साल पहले हुई थी। आरोप है कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला अभी मायके में रह रही थी। शनिवार को वह अपनी ननिहाल चली गई। जहां उसका पति अपने रिश्तेदारों के साथ पहुंच गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को ससुराल में पीटने का मामला सामने आया है। जिससे महिला की हालत गंभीर हो गई। घायल विवाहिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर, ननद समेत छह अन्य लोगों के खिलाफ बड़ागांव थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज में पांच लाख रुपये नगद मांगने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, वाराणसी के फुलपुर थाना क्षेत्र के कैथौली गांव निवासी अवधेश पाठक की पुत्री ज्योति की शादी 22 अप्रैल 2016 को जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र मईडीह गांव निवासी मुन्ने दुबे के पुत्र आनंद दुबे से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता से दहेज में पांच लाख रुपये नगद की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे।

मांग पूरी करने में असमर्थ होने पर विवाहिता का भाई चार महीने पहले बहन को घर लेकर चला आया। शनिवार को विवाहिता बड़ागांव थाना क्षेत्र के तक्की गांव में स्थित अपनी ननिहाल में आई हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शनिवार रात 9:30 बजे विवाहिता का पति अपने रिश्तेदारों के साथ घर पहुंच गया और उसकेी जमकर पिटाई कर की। विवाहिता ने पति, ससुर, समेत सास इंदु देवी, ननद पुनम मिश्रा एवं पति के कई रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें