लड़की पक्ष को समझाकर शादी करने का बहुत प्रयास किया गया पर बात नहीं बनी। लड़का पक्ष वापस जाते समय दुल्हन के श्रृंगार के लिए लाया हुआ कपड़ा व सात नग गहना वापस मांगने लगे तो लड़की पक्ष ने समान देने से इनकार कर दिया। जिस पर लड़के पक्ष से पिता ने डायल 112 पर फोन कर समान वापस दिलाने की गुहार लगाई।
कुछ देर बाद शादी की सहमति बनी। लड़के के पिता ने वापस 112 पर फोन कर मामला सुलझने की बात बताई और पुलिस को न आने की गुहार लगाई। पर सुबह होते ही लड़की पक्ष के लोगों ने फिर शादी से इनकार कर दिया। समान देने के बदले में शादी में खर्च हुए पैसे के बदले 40 हजार की मांग की। इस पर पंचायत शुरू हुई। सोमवार की दोपहर 12 बजे लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष से 15 हजार रुपये लेकर सभी सामान वापस कर दिया।