फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के विभिन्न इलाकों में उमड़ी रही देर शाम तक भीड़

विज्ञापन
रात 8,36 बजे अर्दली बाजार की दूकानें खुली रहीं। फोटो नरेन्द्र यादव - फोटो : CITY
विज्ञापन
कोरोना काल के 5 माह बाद शुक्रवार को पूरे समय यानी सुबह 9 से रात 9 बजे तक बाजार खुले। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार रही। लंका, मंडुवाडीह और नई सड़क इलाकों में तो लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाकर रख दिए। कोई मास्क के बगैर खरीदारी को पहुंचा तो किसी दुकान पर शारीरिक दूरी का ख्याल नहीं रखा गया। वरुणापार इलाकों में तो लोग बेपरवाह बने रहे। पांडेयपुर, अर्दली बाजार और पहडि़या मंडी में अधिक भीड़ रही। बहुत दिन के बाद देर शाम तक बाजार खुले होने के चलते चौराहों व चाय की अड़ी पर लोग बनारसी अंदाज में बतकही करते नजर आए।
विज्ञापन

मंडुआडीह बाजार समय बढ़ा तो दुकानों पर रही चहल पहल
लंबे समय बाद कोरोना काल में दुकानों के खुलने का समय सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक होने के होने का असर पहले दिन शुक्रवार को ही दिखा। मंडुआडीह में चौराहे से लेकर बाजार तक छोटी बड़ी दुकानों पर लोग सामानों की खरीदारी करते दिखे। सामान्य दिनों में शाम 6 बजे दुकानों के बंद होने से यहां सन्नाटा दिखता था। शाम 6 बजे तक दुकान खुलने का समय था और सब्जी की दुकानें भी उठ जाती थी लेकिन शुक्रवार को रात 9 बजे तक यहां लोग सब्जी खरीदते नजर आए। चौराहे से लेकर बाजार में पुलिस भी घूमती रही।
लंका पर नहीं दिखी सोशल डिस्टेंसिंग
अमूमन 5 से 6 बजे शाम तक बाजार बंद रहने वाला लंका बाजार रात 9 बजे तक खुला। इस दौरान शाम के समय दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी। चाय, पान और जनरल स्टोर्स की दुकानों पर लोग खरीदारी करते नजर आए। सब्जी व फलों की दुकानों पर भीड़ की शक्ल में लोग खरीदारी किए। बहुत दिनों बाद देर शाम तक बीएचयू गेट से सटे चाय की दुकानों पर लोगों की अड़ीबाजी हुई। इस पल को यादगार बनाने को कुछ युवाओं ने सेल्फी और फोटो भी लिया।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज में रही देर शाम तक भीड़
5 से 6 बजे तक बन्द होने वाले विशेश्वरगंज मंडी में शाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। दूर दराज से आए खरीदारों को मार्केटिंग करने का मौका रात 9 बजे तक मिला। वहीं इसकी खुशी दुकानदारों के चेहरे पर देखने को मिली। हालांकि कोरोना से बचाव को लेकर दुकानदार ग्राहकों को आगाह व जागरूक करते रहे। बगैर मास्क व गमछे के किसी को दुकान के अंदर आने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। भीड़ अधिक होने के चलते विशेश्वरगंज मंडी में यातायात जाम की भी समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें