फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2022: जन्माष्टमी के लिए सज गए बाजार, चांदी के खिलौनों से खेलेंगे ठाकुरजी

Wed, 10 Aug 2022 07:42 PM IST
किरन रौतेला अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व इस साल 18 और 19 अगस्त को मनाया जाएगा। लड्डू गोपाल के लिए बाजार सज गए हैं। कई लोग लड्डू गोपाल के लिए चांदी के खिलौने भी तैयार करवा रहे हैं।
विज्ञापन
चांदी का झूला और लड्डू गोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

18 से 19 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व है। कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित है। घरों में इसकी तैयारी जोरों पर चल रही हैं। महिलाओं ने अभी से झांकी एवं अन्य पकवान बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। दुकानों पर भी जन्माष्टमी का रंग छाने लगा है।
विज्ञापन


शहर के प्रमुख दुकानों पर जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां जोरों पर चल रही है। गिफ्ट सेेंटरों पर भी कान्हा की मूर्तियां सज गई हैं। माखन चोर के साथ विभिन्न लीलाओं की इन मूर्तियों के लिए खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। कान्हा के जन्म का उत्सव घर-घर में मनाया जाता है। कई घरों में भी बच्चों द्वारा जन्माष्टमी सजाई जाती है। इसके लिए बच्चों ने खिलौने निकालने शुरू कर दिए है। वहीं कई बच्चों ने जन्माष्टमी सजाने के लिए अभी से बुरादा एकत्र करना कर उसे रंगना शुरू कर दिया है। 

पंच धातु के लड्डू गोपाल
पालने में बैठे नन्हें लड्डू गोपाल, बगल में बैठी सुंदर सी राधा रानी के साथ अब अष्टधातु, पंच धातु में भी मिल रहे हैं। गोर वर्ण, पीतांबरी वर्ण के अलावा श्याम सुंदर, सांवली सूरत और नील वर्ण ठाकुर जी भी भक्तों से सेवा करा रहे हैं। इनका पूरा शृंगार भी दुकानों पर है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

लड्डू गोपाल - फोटो : अमर उजाला

ऐसी हैं कन्हैया की मूर्तियां
भगवान श्रीकृष्ण रंग बिरंगे वस्त्रों में सजे हैं। जहां पीतल के लड्डू गोपाल सुंदर वस्त्रों में सजकर पालने में झूल रहे हैं। वहीं मनमोहक बांसुरी बजाते कन्हैया भक्तों को रिझाते नजर आ रहे हैं। बाजार में उपलब्ध भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियां वाराणसी सहित मथुरा व मुंबई में तैयार की गई हैं। 

खिलौने वाले आइटमों की ज्यादा मांग
जन्माष्टमी पर ठाकुरजी की झांकी सजाने के लिए भक्तों में खिलौनों की बहुत मांग है। लड्डू गोपाल के लिए मैक्रम का लटकाने वाला झूला, लकड़ी का झूला, पोशाकें, मुरली, घुंघुराले बाल, शीशा, जूतियां, पालना लाइटिंग गुब्बारे, सिंहासन, चारपाई, सिंहासन, माइकल जैक्सन टॉपी, नग से सजा चश्मा, माखन मटकी, लाइट झालर, कालिया नाग व अन्य खिलौने हैं। वहीं कई लोग लड्डू गोपाल के लिए चांदी के खिलौने भी तैयार करवा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें