फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancelled Trains today List: आज से 30 मार्च तक निरस्त रहेंगी कई ट्रेनें, 23 ट्रेनों का रूट बदला, ये रही लिस्ट

Sat, 11 Mar 2023 10:04 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 01748/01747 बनारस-भटनी-बनारस अनारक्षित विशेष ट्रेन और ट्रेन संख्या 15129-30 वाराणसी सिटी-गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 11 से 30 मार्च तक निरस्त रहेगी। दूसरी तरफ, 23 ट्रेनें बदले रूट से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
ट्रेन निरस्त - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर भटनी-औड़िहार खंड के दोहरीकरण और इंदारा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों को 30 मार्च तक निरस्त कर दिया गया है। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 01748/01747 बनारस-भटनी-बनारस अनारक्षित विशेष ट्रेन और ट्रेन संख्या 15129-30 वाराणसी सिटी-गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 11 से 30 मार्च तक निरस्त रहेगी। दूसरी तरफ, 23 ट्रेनें बदले रूट से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

ट्रेन - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
ये ट्रेनें निरस्त (संख्या सहित)
- 05171 बलिया-शाहगंज अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष 13 से 30 मार्च।

- 05172 शाहगंज-बलिया अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष 14 से 30 मार्च।
- 05167-68 बलिया-शाहगंज-बलिया अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष 14 से 30 मार्च।

- 05148 वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष 14 से 30 मार्च।
- 05147 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष 15 से 30 मार्च।

- 05443 छपरा-मऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी 20 से 30 मार्च।
- 05444 मऊ-छपरा अनारक्षित विशेष 21 से 30 मार्च।

- 15104/15103 बनारस-गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस 26, 29 एवं 30 मार्च।
- 15111-12 छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस 26 से 30 मार्च।

- 12538/12537 प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस 29 मार्च।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें