इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर प्रभारी निरीक्षक पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। साथ ही घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। गांव में देर रात तक गश्त करने के साथ ही पुलिस फोर्स तैनात कर दी। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने करीब छह लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मारपीट के मामले में घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। इस बवाल में एक पक्ष की सिकंदर राम(48), निशा कुमारी(22) और उदयनारायण राम(24) चोटिल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष में त्रिभुवन राम(42), हीरा(23) और जगदीश राम(25) गंभीर रूप से घायल हो गए।