फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान राम की आरती उतारने वाली मुस्लिम महिला के समर्थन में आईं कई सामाजिक संस्थाएं

Mon, 23 Oct 2017 02:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
नाजनीन अंसारी ने कहा- फतवा देने वाले के खिलाफ दर्ज कराएंगी मुकदमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भगवान श्रीराम की आरती उतारने वालीं मुस्लिम महिला फाउंडेशन की सदर नाजनीन अंसारी समेत अन्य मुस्लिम महिलाओं को इस्लाम से खारिज करने के दारुल उलूम देवबंद के फरमान से सामाजिक संगठनों में उबाल आ गया है।
विज्ञापन


रविवार को कई संगठनों के पदाधिकारियों ने हुकुलगंज में बैठक कर नाजनीन को अपना समर्थन देने का एलान किया।  बनारस की 18 सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने हुकुलगंज स्थित विशाल भारत संस्थान के कार्यालय में बैठक कर मुस्लिम महिलाओं को समर्थन देने का प्रस्ताव पारित किया।

साथ ही सांप्रदायिक एकता के लिए नाजनीन अंसारी द्वारा किए जा रहे कार्यों को जारी रखने में उनका साथ देने की बात कही। बैठक में तय हुआ कि नाजनीन को मिल रहीं धमकियों की जांच फैक्ट फाइंडिंग कमेटी से कराने और जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने के लिए आईजी से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी तय हुआ कि देवबंद के मौलाना के खिलाफ पुलिस से शिकायत की जाएगी। विशाल भारत संस्थान के डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि खुदा के अलावा किसी को अधिकार नहीं कि वह किसी को किसी भी धर्म से खारिज करे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें