फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी जिला अस्पताल: सीएमओ के निरीक्षण में कई डॉक्टर-स्टाफ मिले गैर हाजिर, रुकेगा वेतन

Sat, 04 Jun 2022 03:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल का सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ओपीडी में चिकित्सकों की कुर्सियां खाली रहीं और बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। यही नहीं सफाई व्यवस्था भी बेपटरी रही।
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में सीएमओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में पिछले महीने उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के दौरे में खामियां मिलने और सुधार लाने की चेतावनी का भी कोई असर नहीं दिख रहा है। इस बाबत शुक्रवार को सीएमओ के औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ओपीडी में चिकित्सकों की कुर्सियां खाली रहीं और बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। यही नहीं सफाई व्यवस्था भी बेपटरी रही।

विज्ञापन


निरीक्षण में दस चिकित्सकों समेत 46 लोग गैरहाजिर मिले, जिस पर चिकित्सकों, कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।  सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी शुक्रवार को सुबह 8.20 बजे अस्पताल पहुंचे और सबसे पहले ओपीडी हाल में गए। यहां खड़े मरीज डॉक्टरों के आने का इंतजार कर रहे थे। कुछ मरीज और परिजन वहां चबूतरे पर लेटे दिखे।

सीएमओ ने बताया कि केवल ओपीडी ही नहीं बल्कि डाटस सेंटर, एआरटी सेंटर, ओएसटी सेंटर पर तैनात कर्मचारियों के साथ ही सफाई कर्मी, कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा ऑपरेटर, वेंटीलेटर ऑपरेटर, आयुष विंग में भी फार्मासिस्ट सहित अन्य लोग अनुपस्थित मिले। इस पर सीएमओ ने सीएमएस डॉ. आरके सिंह से सभी गैरहाजिर स्टाफ से स्पष्टीकरण तलब करते हुए वेतन रोकने की कार्रवाई करने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पीछे गंदगी का अंबार - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सीएमओ ने मरीजों एवं उनके परिजनो को ठंडे पानी की व्यवस्था, स्ट्रेचर एवं ह्वीलचेयर की उपलब्धता 24 घंटे सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही चीफ फार्मासिस्ट को चिकित्सालय में आकस्मिक एवं आवश्यक औषधियां पर्याप्त संख्या में उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ सभी को व्यवस्थित तरीके से रखने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें