सिगरा मार्ग पर सीवर का अधूरा सफाई करके छोड़ा गया।
- फोटो : अमर उजाला
इन इलाकों में होता जलभराव
भेलूपुर, बजरडीहा, जक्खा, मोतीझील, वरुणापार, मवईयां, पांडेयपुर, रमरेपुर, औरंगाबाद, आदमपुर, जय प्रकाश नगर, कोनिया, कोतवाली, तेलियाबाग, लल्लापुरा, इंग्लिशिया लाइन, कैंट स्टेशन मार्ग, नेहरू मार्केट, छित्तूपुर, रेलवे कॉलोनी, दोषीपुरा, कमलगढ़हा, औसानगंज, राजापुरा, हनुमान फाटक, तेलियाना, रवींद्रपुरी काॅलोनी, इस्कान मंदिर, किरहिया रोड, गुलरिया मोड़ (खोजवां), पहड़िया चौराहा, गौतम बुद्ध कॉलोनी, नईबस्ती लंका, सामनेघाट, नगवां, साकेत नगर, रोहितनगर, सुंदरपुर, कर्माजीतपुर, करौंदी, सुसुवाही, चितईपुर, अंधरापुल, नई सड़क, कोदई चौकी, गोदौलिया, गुरुबाग, सामनेघाट मार्ग, सारनाथ में संग्रहालय से मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर मार्ग, जापानी बौद्ध मंदिर आदि।
बोले अधिकारी
जलभराव से निबटने के लिए नगर निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। एक दर्जन पंप दुरुस्त करा लिए गए हैं। एक राहत टीम भी बनाई गई है। अलग से कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। - मोइनुददीन, मुख्य अभियंता नगर निगम
नगर निगम के इंतजाम
- 85 इलाके नगर निगम की ओर से चिह्नित जहां हो सकता है जलभराव
- 28 पंप नगर निगम ने जलभराव से निपटने के लिए दुरुस्त कराए हैं
- 1 राहत टीम भी बनाई है आपात स्थिति में मौके पर जाएगी