सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मणिकर्णिका से जुड़ा वीडियो रविवार को एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा लिखा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कुछ नहीं हुआ, दूसरी तरफ यह वीडियो सच बयां कर रहा है। झूठ के साथ यही सबसे बड़ी समस्या होती है। उसके दो रूप हो सकते हैं। भाजपाई शासन-प्रशासन पहले मिल बैठकर तय कर ले कि सच को छुपाने के लिए झूठा बयान क्या देना है।
इसे भी पढ़ें; Health: 40 से कम आयु वाला हर तीसरा व्यक्ति दिल का रोगी, बचाल के लिए इन चार बातों का जरूर रखें ध्यान
हरिश्चंद्र घाट पर मंदिर शिफ्टिंग का काम रुका
मणिकर्णिका घाट पर माता अहिल्याबाई की मूर्ति से जुड़े विवाद के बाद हरिश्चंद्र घाट पर विशेष सावधानी बरती जा रही है। यहां भी छोटे-बड़े मंदिर व मूर्तियां हैं। इनकी शिफ्टिंग का काम होना था जिसे फिलहाल रोक दिया गया। जल्द ही सभी बिंदुओं पर बैठक होगी। इसके बाद आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि पहले तय किया गया था कि यहां के मंदिरों को तोड़ा जाएगा। शवों के अंतिम संस्कार के लिए प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे। यह काम कार्यदायी संस्था कराएगी।