फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गंगा आरती के दौरान दो क्रूज की टक्कर में एक चालक घायल, दूसरा गिरा गंगा में

Sun, 24 Dec 2023 02:52 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

टक्कर मानेक शॉ क्रूज से विश्वनाथम में हुई। गंगा आरती के दौरान विश्वनाथम पर 95 पर्यटक सवार थे, जबकि मानेक शॉ क्रूज पर 200। इसी दौरान पीछे से आए मानेक शॉ क्रूज ने विश्वनाथम में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
Cruise in varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशाश्वमेध घाट पर शनिवार की शाम गंगा आरती के दौरान मानेक शॉ क्रूज से विश्वनाथम (डबल डेकर) बजड़ा में टक्कर लग गई। हादसे में विश्वनाथम क्रूज के चालक दल का एक सदस्य घायल हो गया, जबकि दूसरा चालक गंगा में जा गिरा। घायल चालक का बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार कराया गया। हादसे को लेकर नाविक समाज में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन


मानेक शॉ क्रूज पर 200 और विश्वनाथम पर 95 पर्यटक सवार थे। विश्वनाथम के संचालक अजय मांझी के अनुसार शाम के समय विश्वनाथम में सवार पर्यटकों को दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती दिखाई जा रही थी। उसी दौरान पीछे से आए मानेक शॉ क्रूज ने विश्वनाथम में टक्कर मार दी। टक्कर से चालक दल के सदस्य दीपक साहनी की हथेली में चोट लग गई। 

चालक दल का एक अन्य सदस्य विशाल साहनी झटका लगने की वजह से गंगा में गिर गया। इसके साथ ही विश्वनाथम क्षतिग्रस्त भी हुआ है। उधर, मानेक शॉ क्रूज के संचालक विकास मालवीय ने ऐसी किसी घटना से इन्कार किया है। वहीं, इस संबंध में जल पुलिस के प्रभारी मिथिलेश यादव ने बताया कि दशाश्वमेध घाट पर आरती के दौरान हल्की टक्कर की बात सामने आई थी। विश्वनाथम के एक चालक की हथेली में हल्की चोट लगी है। घटना के संबंध में किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा के बीचोबीच चलाए जाएं क्रूज

नाविक समाज के अध्यक्ष प्रमोद मांझी ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि क्रूज संचालक मनमानी कर रहे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस से हमारी मांग है कि गंगा में चलने वाले क्रूज को घाटों के किनारे न चलाया जाए। क्रूज को गंगा के बीचोंबीच चलाया जाए। क्रूज के गंगा घाटों के किनारे चलने पर छोटी नावों को नुकसान होता है और हादसे की आशंका भी बनी रहती है।

सवा दो साल पहले अलकनंदा क्रूज टकराया था नावों से
सितंबर 2021 में अलकनंदा क्रूज दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा था। दरअसल, क्रूज के कूलिंग सिस्टम में कुछ खराबी की वजह से उसका इंजन गर्म हो रहा था। उसे देखते हुए अस्सी घाट के किनारे इंजन को बंद कर खराबी को ठीक किया जा रहा था। उसी दौरान तेज हवा के झोंके से क्रूज घाट की ओर खिसक कर वहां खड़ी नावों से टकरा गया था। इससे यात्रियों को कोई नुकसान तो नहीं हुआ था लेकिन क्रूज के शीशे और उसकी बॉडी के कुछ पार्ट चटक गए थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें