सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे एक ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। हादसे में बाइक सवार जयपाल सिंह (62) पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम सुराया थाना एकता जिला फिरोजाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। जयपाल कृषि उत्पादन मंडी समिति में कर्मचारी थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वे मंडी निरीक्षक का कार्य अस्थायी रूप से देख रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
चोपन थाना क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मारकुंडी गांव में इलाहाबाद बैंक के सामने गुरूवार की दोपहर करीब बारह बजे चोपन की ओर जा रही अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे बाइक सवार को धक्का मार दिया। धक्के से बाइक सवार व्यक्ति का सिर ट्रक के टायर के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ दूर जाने के बाद ट्रक चालक को जब घटना की जानकारी हुई, तो वह वाहन खड़ाकर फरार हो गया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान जयपाल सिंह पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम सुराया थाना एका जिला फिरोजाबाद के रूप में हुई है। वह दो साल पूर्व ही कृषि उत्पादन मंडी समिति विभाग से सेवानिवृत्त हुआ है। इसके बाद विभाग में ही अस्थायी रूप से निरीक्षक का कार्य चोपन-ए डाला और ओबरा क्षेत्र के लिए देख रहा था। घटना की सूचना पाकर मंडी विभाग के अधिकारीए कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।
प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गये और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने हाइवा और मृतक की बाइक को कब्जे में ले लिया है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिवार वाले भी रोते-बिलखते जिला अस्पताल में पहुंच गए थे।