दिनभर तेज हवा चलती रही लेकिन हवा में नमी के कारण ठंड से राहत नहीं मिली कैंट रेल्वे स्टेशन परिसर में धूप में शाल ओढ़कर बैठे रेलयात्री ।
- फोटो : अमर उजाला।
पूर्वांचल में आज मौसम का रुख बदला बदला सा नजर आया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री पहुंचने और दिन में धूप तेज होने के बाद भी उसका असर नही महसूस हुआ। दरअसल, जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बनारस समेत पूर्वांचल के कई जिलों में दिन में तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि न्यूनतम तापमान में कमी की वजह से ही दिन में ठंड का अहसास हो रहा है। बताया कि सप्ताह भर ऐसे ही मौसम बना रहेगा।