फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने मजाक में चला दी गोली, किशोरी घायल, फिर खुद ले भागा अस्पताल

Tue, 29 Jan 2019 10:24 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
छानबीन करती गाजीपुर पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सोमवार को एक युवक को अपने पड़ोस की लड़की के साथ मजाक करना भारी पड़ गया। गलती से चली गोली से किशोरी घायल हो गई। घबराहट में युवक खुद ही किशोरी को लेकर अस्पताल भागा।
विज्ञापन


जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महुआरी उर्फ अफलेपुर गावं में सोमवार की सुबह लगभग 9 बजे विमली देवी पत्नी स्व. जियुत राजभर की बेटियां रेनू और चंदा घर में बैठकर खाना खा रही थीं। इसी दौरान पड़ोस का शमसेर राजभर पुत्र शिवकुमार राजभर बोलेरो से वहां पहुंचा।

दोनों से बातचीत करते-करते मजाक करने लगा कि ये देखो पिस्टल है, मैं इससे तुम दोनों को गोली मार दूंगा। इतना कहते ही उसने पिस्टल को चंदा राजभर(15) की ओर तान दिया। देखते ही देखते उसके हाथ से गोली चल गई और चंदा जमीन पर गिर कर तड़पने लगी। गोली चंदा के आंख के पास लगी थी, जिससे युवक घबरा गया।
विज्ञापन


इसी बीच घायल की बड़ी बहन रेनू पड़ोस में गई अपनी मां को बुला लाई। हमलावर युवक आनन-फानन में मां और एक अन्य व्यक्ति के साथ बोलेरो से चंदा को उपचार के लिए बलिया ले गया। घबराहट में उसने पिस्टल मौके पर ही छोड़ दी। लोगों ने घटना की सूचना डायल-100 पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी बहन रेनू से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद पिस्टल को कब्जे में ले लिया। हमलावर युवक गांव के ही सेना के एक जवान का वाहन चलाता है। पिस्टल भी उसी जवान की है, जो इस समय छुट्टी पर घर आया हुआ है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि घटना स्थल से पिस्टल बरामद कर लिया गया है। पिस्टल फौजी की है, जो युवक के हाथ में आ गई थी। उसको खोलकर देख रहा था। इसी दौरान गोली चल गई, जो किशोरी को लग गई। मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें