फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः गंगा के घाटों पर देख-सुन सकेंगे गंगा और बाबा की आरती, संस्कृति मंत्रालय कर रहा ये व्यवस्था

Tue, 29 Jan 2019 10:23 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
गंगा आरती - फोटो : self
विज्ञापन
वाराणसी में काशी विश्वनाथ और गंगा की महत्ता को देखते हुए संस्कृति मंत्रालय ने लोगों के हित में एक अच्छा कदम उठाया है। जिसमें गंगा घाट पर भी बैठ कर लोग बाबा और गंगा मां की आरती का लाभ उठा सकेंगे। जिसके लिए बजट भी जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


सुरसरि के तट पर बैठकर लोग दशाश्वमेध घाट गंगा आरती और श्री काशी विश्वनाथ की आरती का सजीव प्रसारण बड़ी एलईडी पर साउंड सिस्टम के साथ देख-सुन सकेंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती को ज्यादा दृश्यमान बनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय ने एक-एक करोड़ की दोनों परियोजनाओं के लिए बजट जारी कर दिया है। 

दरअसल, गंगा घाटों पर आने वाले ज्यादातर श्रद्धालुओं को गंगा आरती अच्छे तरीके से नहीं दिखती। ऐसे में घाटों पर चारों तरफ एलईडी और साउंड सिस्टम लगाया जाएगा, ताकि घाट पर मौजूद हर व्यक्ति आरती देख सके।
विज्ञापन


इसी सिस्टम में काशी विश्वनाथ मंदिर में होने वाली आरती को भी लाइव दिखाया जाएगा। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि इस राशि से योजना के अनुसार घाटों पर अत्याधुनिक एलईडी और साउंड सिस्टम लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें