फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली : पारिवारिक विवाद में युवक ने पुलिस लाइन में किया आत्मदाह, इलाज को दौरान हुई मौत

Wed, 27 Feb 2019 05:24 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
जिला अस्पताल में हुआ प्राथमिक इलाज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के चंदौली में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने पुलिस लाइन में आत्मदाह कर लिया। आनन-फानन में आग बुझा कर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जिले के पुलिस लाइन में मंगलवार सुबह मकान बनवाने में चल रहे विवाद के लिए गुहार लगाने इस्लामपुर निवासी रियाज(35) अपनी मां के साथ पहुंचा। रियाज ने पुलिस लाइन गेट के बाहर ही खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा लिया। इसके बाद वह पुलिस लाइन में एसपी कार्यालय की तरफ दौड़ते हुए जाने लगा।

इससे पुलिस लाइन परिसर में अफरा तफरी मच गई। सभी पुलिस कर्मी आग बुझाने का प्रयास करने लगें। इसकी जानकारी होते ही एसपी अपने ऑफिस से निकल आए और अपने वाहन में रखे कंबल से आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान युवक काफी झुलस गया था। उसे तुरंत जिला अस्पताल भेजवाया गया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद रियाज को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, एसपी संतोष सिंह का कहना है कि मकान बनवाने को लेकर पारिवारिक विवाद है। इससे पहले युवक यहां पर कभी भी नहीं आया था। आज यहां पर आने से पहले पुलिस लाइन के बाहर ही खुद को आग लगा लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

मां ने पुलिस पर लगाए आरोप

पुलिस लाइन के बाहर मिट्टी का तेल छिड़कर आत्मदाह का प्रयास करने वाले रियाज की मां फकरुनिशा ने अलीनगर पुलिस पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि रियाज जमीन विवाद को लेकर कई बार थाने से चौकी तक पर गुहार लगा चुका था। लेकिन पुलिस मामले को टरका रही थी।

मंगलवार को वह बेटे के साथ पुलिस लाइन में एसपी से इसी मामले को लेकर मिलने आई थीं। लेकिन इसके पूर्व ही रियाज ने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। मां ने बताया कि रियाज को आवास बनवाने के लिए पीएम आवास योजना का पैसा मिला था। लेकिन परिवार के लोग उसे रोक रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें