काशी की भौगोलिक अवस्थापना ऐसी है कि यहां कभी भी भूकंप, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा नहीं आ सकती। पहले घाटों को और उनके ऊपर बड़ी इमारतें बनाने के पीछे उद्देश्य यही था कि गंगा शहर को खत्म न कर दें।
काशी के भौगोलिक सर्वेक्षण पर बोलते हुए प्रो. पृथ्वीश नाग ने कहा कि बनारस प्राचीन नगर ही नहीं, सबसे प्राचीन सुनियोजित शहर भी है। पक्का महाल, संकरी गलियां, ड्रेनेज सिस्टम और तालाबों का जाल इस तथ्य की पुष्टि करता है। उन्होंने स्लाइड के माध्यम से रिमोट सेंसिंग द्वारा बनाए मानचित्र की व्याख्या की।