फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से तलाक के बाद पति का खौफनाक कदम, दो बच्चों संग गंगा में लगाई छलांग, एक बच्चे की लाश मिली

Thu, 13 May 2021 11:44 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पुलिस ने बताया कि लंका थाना क्षेत्र के रमना में बहन के यहां रहकर खेती मजदूरी करने वाले विजय पटेल(32) की साल भर से पत्नी से विवाद था। एक सप्ताह पहले ही दोनों का तलाक हुआ था।
 
विज्ञापन
पिता और बच्चे की तलाश करते गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में पत्नी से अनबन के बाद एक सप्ताह पहले तलाक लेने वाले पति विजय पटेल ने अपने दो मासूम बच्चों संग रामनगर सामनेघाट पुल से गंगा में छलांग लगा दी। बुधवार देर रात घटना की सूचना पाकर जांच में जुटी पुलिस ने रामनगर पुल के पास गंगा में से एक बच्चे के शव को बरामद किया। वहीं पति व बच्चे की तलाश जारी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, लंका थाना क्षेत्र के रमना में बहन के यहां रहकर खेती मजदूरी करने वाले विजय पटेल(32) की साल भर से पत्नी से विवाद था। एक सप्ताह पहले ही दोनों का तलाक हुआ था।

मूलरूप से पड़ाव के बहादुरपुर गांव के रहने वाले विनोद के पिता कल्लू पटेल ने बताया दो बेटी और दो बेटों में विनोद सबसे छोटा था। उसकी शादी रोहनिया के अमराचक गांव की रहने वाली प्रियंका के साथ 7 साल पहले हुई थी। विनोद बीते तीन साल से अपनी बहन गौरी व बहनोई महंत राम पटेल के घर रहकर खेती और मजदूरी कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते एक साल से दोनों के बीच आए दिन झगड़ा हो रहा था। इसे देखते हुए पिछले सप्ताह दोनों का तलाक हुआ। इसके बाद विनोद बच्चों को लेकर बहन के घर रमना में ही रह रहा था। विनोद के भांजे रिंकू और गौरव ने बताया कि बुधवार को हर की तरह मामा काम से घर पर आए। दोनों बच्चों अंशु(3) वर्ष और प्रियांशु(5) वर्ष के साथ खाना खाने के बाद बाहर बरामदा में सो गए।

रात में एक बजे के बाद वह घर के मुख्य दरवाजे को बाहर से बंद कर साइकिल से दोनों बच्चों को लेकर सामनेघाट पुल पहुंचे। साइकिल खड़ी कर गंगा में कूद गए। रात 1.30 बजे छोटे भाई गौरव की नींद खुली और बगल में सो रहे मामा को गायब देखकर भाई को फोन किया। सभी ने घर से बाहर निकलना चाह लेकिन दरवाजा बाहर से बंद था। उन्होंने पड़ोसी को फोन कर दरवाजा खुलवाया। इसके बाद विनोद की तलाश में सभी जुट गए।

सामनेघाट पुल पर पहुंचने के बाद उनकी साइकिल दिखी। विनोद पत्नी के जाने के बाद बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहने लगा था। बड़ा भाई संतोष मां कान्ति देवी पिता कल्लू पड़ाव पर ही रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें