फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार का कहर: फर्नीचर की दुकान में घुसी पुलिस लिखी स्कॉर्पियो, कारीगर की मौत; नाराज लोगों ने किया रोड जाम

Mon, 01 Jan 2024 05:53 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

स्कॉर्पियो की रफ्तार तेज होने के चलते हादसा हुआ। घटना को लेकर नाराज लोगों ने चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे सपा नेता अजय फौजी ने घटना को लेकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प भी हो गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र के भगवानपुर इलाके में सोमवार को तेज रफ्तार एक स्कॉर्पियो फर्नीचर की दुकान में घुस गई। जिससे दुकान के बाहर बैठे इंदल पटेल (53) गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गाड़ी को रोक लिया। वाहन पर पुलिस लिखा था। इस पर सवार युवक स्थानीय लोगों से उलझ गया। जिससे नाराज लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक लोगों के चंगुल से छुड़ाकर थाने भेजी।
विज्ञापन


नाराज स्थानीय लोगों ने भगवानपुर छित्तूपुर मार्ग को जाम कर दिया। इसकी सूचना पर एडीसीपी काशी जोन, एसीपी भेलूपुर, प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जाम खत्म करने के लिए लोगों को मनाने में जुटे रहे लेकिन, प्रदर्शन कर रहे लोग डीएम व अन्य अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। लोगों ने पुलिस पर मृतक के बेटे की पिटाई का भी आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ा। 
विज्ञापन

पुलिस ने सपा नेता को हिरासत में लिया

varanasi news - फोटो : अमर उजाला
उधर, मौके पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता अजय फौजी ने सख्त कार्रवाई की मांग की। इसको लेकर पुलिस से नोकझोंक भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने अजय फौजी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। गाड़ी चलाक डीपीएस काशी में कक्षा नौवीं का छात्र बताया गया है। उसका नाम अमन उर्फ अर्जुन सिंह बताया गया है। भगवानपुर अपने अपने मामा पप्पू सिंह के घर पर आया था। उसके पिता पंकज कुमार सिंह सोनभद्र में आरआई पद पर तैनात हैं। मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले हैं। विवेक पुरम कॉलोनी शिवपुर में मकान बनवा कर रहते हैं।

मृतक इंदल के चार बेटे राजू, संजय, सोमारू, संदीप हैं। गाड़ी की स्पीड तेज होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे दुकान में घुस गई। घटना के बाद मृतक की पत्नी विद्यावती और परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें