फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में हादसा: हाइवा की चपेट में आया युवक, मौके पर गई जान

Sat, 21 Nov 2020 12:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
मृतक (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र के एनसीएल कृष्णशिला रेलवे साइड पर शुक्रवार की देर रात हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

रेणुसागर निवासी चन्दन यादव(34) कृष्णशिला रेलवे साइडिंग पर एक संविदा कंपनी में कार्यरत थे। शुक्रवार की रात वह मौके पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान राखड़ लेकर आ रहे हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार की सुबह मौके पर पहुंची बीना पुलिस ने घटना की जानकारी जीआरपी पुलिस को दी। परिजन मुआवजे व कार्रवाई को लेकर घटनास्थल पर डटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें