एएसपी ग्रामीण ने बताया कि पहली नजर में मामला राइफल की सफाई करते हुए गोली चलने का प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण का पता चल पाएगा। राइफल को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के बड़े भाई अनिल पांडेय ने तहरीर दी है।
नौ साल पहले पिता की हुई थी हत्या
राजन पांडेय चार भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। पिता पृथ्वीपाल पांडेय की वर्ष 2011 में गांव के ही कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में एक को कोर्ट से उम्रकैद की सजा भी हो चुकी है।