किसी ने सही कहा है कि मौत खुद बखुद खींच कर इंसान को वहां लेकर जाती है, जहां उसके साथ कोई बड़ा हादसा होना रहता है। कुछ ऐसा ही हुआ है उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में जहां एक बाइक सवार के ऊपर रेलवे क्रॉसिंग का फाटक गिर गया और उसकी मौत हो गई।
जिले के फेफना थानाक्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार सुबह एक बस के टक्कर से खुला हुआ रेलवे फाटक टूट कर एक बाइक पर सवार दो युवकों के ऊपर गिर गया। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को फेफना पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
उधर, क्रॉसिंग टूटने की खबर स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ को दे दिया। आरपीएफ ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के असनवार निवासी दिग्विजय (25) एवं रसड़ा निवासी बृजेश (24) दोनों एक बाइक पर सवार होकर मांझी से अपने गांव जा रहे थे। घटना में दिग्विजय की मौत हो गई।