फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अस्पताल में भर्ती पत्नी से मिलने जा रहे पति की मौत, दर्दनाक हादसे में पुत्र भी घायल; मचा कोहराम

Sun, 12 May 2024 08:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: परिजनों ने बताया कि सनोवर अंसारी के पांच बेटे हैं। उनके भांजे की शादी अगले हफ्ते थे। जबकि, एक बेटे की शादी जून में होने वाली थी। सनोवर अंसारी की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं, अस्पताल में भर्ती उनकी पत्नी मुन्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के विश्व सुंदरी पुल के समीप बाइक सवार पिता-पुत्र को तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर से सड़क पर गिरे पिता को कुचलते हुए टैंकर आगे बढ़ गया। वहीं, बेटे को हल्की चोट लगी। सूचना पाकर लंका थाने की पुलिस ने बुजुर्ग का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के मथना जमालपुर के रहने वाले सनोवर अंसारी (65) बाइक से अपने बेटे अजीम अंसारी के साथ डाफी इलाके में स्थित एक अस्पताल में भर्ती पत्नी मुन्नी के लिए खाना लेकर जा रहे थे। विश्व सुंदरी पुल के समीप एक तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर लेकर भाग रहे आरोपी चालक को रमना चौकी प्रभारी अश्वनी राय ने डाफी टोल प्लाजा के पास से पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें