अब इधर उनके रिश्तेदारों ने बताया कि उनकी बेटी के नाम से बनी हुई इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। इस पर उन्होंने फिर 1090 में शिकायत करने के साथ ही लंका थाने में सूचना दी। लंका इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि महिला के मोबाइल पर इंटरनेट कॉल की गई थी। क्राइम ब्रांच की सर्विलांस सेल की मदद से तफ्तीश की जा रही है।