घटना के दूसरे दिन गुस्साए ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मारपीट की सूचना के बाद एहतियात के तौर पर वहां पुलिस की तैनाती कर दी गई है। ग्रामीणों ने आला अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इस बाबत तहसीलदार घनश्याम ने बताया कि जमीन का विवाद चल रहा है। इसका मौका मुआयना के लिए राजस्व अधिकारी और कर्मचारी गए हुए थे। विवाद जल्द सुलझाया जाएगा।
इस बाबत गहमर कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि मौका मुआयना किया गया है और एहतियात के तौर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। अभी पीड़ित पक्ष के तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।