फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में बढ़ रहा काला कारोबार, चंदौली में 3.40 लाख के नकली नोट के साथ युवक गिरफ्तार

Wed, 17 Oct 2018 06:34 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
बिहार के पटना का रहने वाला है युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वांचल में नकली नोटों का काला कारोबार बड़ी तेजी से फैल रहा है। आए दिन किसी न किसी जिले से नकली नोट बरामद होने की खबरें आती रहती हैं। बुधवार को एटीएस वाराणसी और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से चंदौली के सहदुल्लापुर तिराहे से 3.40 लाख रुपये के नकली नोट के साथ एक युवक को दबोचा।
विज्ञापन


 गिरफ्तार युवक हंसराज कुमार यादव बिहार के पटना जिला का रहने वाला है। वह पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन से नकली नोट की खेप चकिया किसी को पहुंचाने आया था। पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ कर उसके खिलाफ भारतीय मुद्रा अधिनियम के मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एटीएस पूछताछ के लिए उसे अपने साथ वाराणसी ले गई।

 सीओ कुंअर प्रभात सिंह के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि इलाके में नकली नोट का कारोबार हो रहा है। इस पर पहले से निगरानी चल रही थी। सूचना मिली थी कि नकली नोट की खेप लेकर तस्कर बाजार में आने वाला है। इसी के आधार पर एटीएस वाराणसी और स्थानीय कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने पहले से जाल बिछाकर सहदुल्लापुर तिराहे पर नाकेबंदी कर दी गई थी।
विज्ञापन


दोपहर ढाई बजे पीठ पर बैग लिए एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। उसे रोक कर उसके बैग की तलाशी लेने पर बड़े पैमाने पर दो-दो हजार रुपये के नोट मिले। कोतवाली लाकर गिनती करने पर नोटों की संख्या 170 थी। जांच में सभी नोट नकली मिले।

पूछताछ करने पर हंसराज ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन में बप्पा नाम के युवक के पास से नोट लेकर यहां पहुंचाने आया था। बताया कि वह कैरियर के रूप में काम करता है। एक बार माल पहुंचाने पर उसे पांच हजार रुपये मिलते हैं। इसके पहले भी वह मालदा से नोटों की खेप यहां पहुंचा चुका है। सीओ ने बताया कि युवक के पास से पिट्ठू बैग, मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। उसका आवश्यक धाराओं में चालान किया गया है। 

पटना का राहुल चलाता है नकली नोटों का कारोबार

अत्यंत सुरक्षित माने जाने वाले दो हजार रुपये के नकली नोट का कारोबार में पटना के राहुल का नाम सामने आया है। नकली नोट की खेप संग गिरफ्तार हंसराज कुमार यादव की माने तो पटना निवासी राहुल सुनियोजित तरीके से व्यापार की तरह नकली नोट की खेप बाजार में खपाता है।  

राहुल ने बाकायदा अलग-अलग स्थानों पर दस दस हजार रुपये पर चार से दस युवकों को अपने अंदर में नौकरी पर रखा है। बंग्लादेश के रास्ते नकली नोट की खेप पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन मंगाता है और युवकों को कैरियर बनाकर यूपी के साथ दिल्ली और महाराष्ट्र तक नोट की खेप भेजवाता है।

हंसराज के अनुसार जिसके पास रुपये पहुंचाने रहते उसका नंबर कैरियर को नहीं दिया जाता है बल्कि राहुल स्वयं मोबाइल से कांफ्रेंस कर दोनों की बात कराता और इसके आधार पर वह नोट पहुंचाता। सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि इसका खुलासा होने के बाद राहुल की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही नकली नोट के कारोबारी के रैकेट को पकड़ा जाएगा।  
 
विज्ञापन

मिलता है एक लाख रुपये

बाजार में नकली नोट खपाने पर अच्छा खासा लाभ होता है। बंग्लादेश से आए एक लाख रुपये मूल्य के नकली नोट खपाने वालों को 35 हजार रुपये में मिलती है। नकली नोट संग गिरफ्तार हंसराज कुमार ने बताया कि अच्छी क्वालिटी के दो हजार रुपये के नकली नोट बाजार में आसानी से पहचान में ही नहीं आते हैं। ऐसे एक लाख रुपये के नोट के लिए चालीस हजार रुपये तक वसूले जाते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें