फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने पड़ोसियों पर लगाया आरोप, बोला- 20 लाख रुपये में मुझे किन्नरों के हाथों बेच दिया

Sat, 30 Mar 2019 01:51 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक युवक ने अपने पड़ोसियों पर खुद को बेचने का आरोप लगाया है। युवक ने बताया कि 20 लाख रुपये में उसके पड़ोसियों ने उसे मुंबई में किन्नरों के हाथों बेच दिया था। साथ ही उसने पुलिस को बताया कि जबरदस्ती उसको किन्नर बनाया गया।

विज्ञापन


मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी मोहल्ला निवासी कमला सोनकर और भैयालाल सोनकर के बीच एक जमीन को कई सालों से विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। उसी पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की सुबह एक बार फिर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

मामला बढ़ने पर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से मालती देवी पत्नी कमला सोनकर उसका बेटा प्रिंस सोनकर तथा दूसरे पक्ष से हरिप्रसाद सोनकर उसकी पत्नी निशा और उसके भाई की पत्नी शीला घायल हो गए। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध शांतिभंग में कार्रवाई करते हुए नगर मजिस्ट्रेट के यहां पेशी के लिए ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद मालती देवी और उसका बेटा प्रिंस कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा करने लगे। प्रिंस ने अपने पड़ोसियों पर आरोप लगाया कि हरि प्रसाद ने एक साल पहले उसे 20 लाख रुपये में मुंबई में किन्नरों के हाथों बेच दिया था। किन्नरों ने उसे किन्नर बना दिया।

उधर दूसरे पक्ष के हरि प्रसाद ने सफाई देते हुए कहा कि वह कुछ महीने पहले एकदम ठीक था। फिर अचानक गायब हो गया। लौटकर आया तो किन्नर बना चुका था। वह अपनी मर्जी से किन्नर बना है। उसे किसी ने नहीं बेचा है। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें