फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद खेल यूनिवर्सिटी: काशी के हॉकी खिलाड़ियों से बात कर प्रधानमंत्री ने बढ़ाया हौसला

Sun, 02 Jan 2022 11:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ललित उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ में काशी के हॉकी खिलाड़ियों से बातकर उनका हौसला बढ़ाया। मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल यूनिवर्सिटी के शिलान्यास समारोह में पीएम ने ओलंपियन ललित उपाध्याय सहित हाल ही में जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली यूपी की जूनियर हॉकी टीम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। साथ ही भविष्य में जीत का सफर जारी रखने की शुभकामना भी दी।

विज्ञापन


इस दौरान प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से यूनिवर्सिटी के बनने के फायदे के बारे में पूछा तो खिलाड़ियों ने खेल के क्षेत्र में बेहतर कदम बताया। कहा कि यूनिवर्सिटी बनने से खिलाड़ियों को आधुनिक और अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे भविष्य में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में हम बेहतर कर सकेंगे।

विज्ञापन

- प्रधानमंत्री से तीन मीटर की दूरी पर बैठकर बातचीत करना एक नया अहसास था। उन्होंने बनारस में खेलों के माहौल व हॉस्टल की सुविधाओं का हाल जाना। - समर्थ प्रजापति

- आम दिनों में पीएम से बातचीत करने का मौका नहीं मिलता, ऐसे में उनसे बातचीत कर काफी उत्साहित हूं। बातचीत में पीएम ने हॉस्टल में खाने के बारे में जानकारी हासिल की। - अंकित सिंह

- प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से बात करने का जो हौसला बढ़ाया है, वह बहुत ही गौरवपूर्ण क्षण है। बातचीत के दौरान उन्होंने मेरी खेल की तैयारियों को लेकर बातचीत की। - सूरज सिंह

- खेलों को लेकर जिस प्रकार प्रधानमंत्री रुचि ले रहे हैं, इससे खेल में कॅरियर बनाने वाले युवाओं का भी हौसला बढ़ेगा। पहले से ज्यादा अब हॉकी को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ रहा है। -ललित उपाध्याय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें