Varanasi News: सोनू यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में वर्ष 2015 में पहला मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद लूट, हत्या का प्रयास सहित अन्य आरोपों में वर्ष 2017 में ही छह मुकदमे दर्ज किए गए। यह सभी मुकदमे मंडुवाडीह और लंका थाने में दर्ज हैं।
वाराणसी के मंडुवाडीह थाना के जलालीपट्टी इलाके में दूध व्यापारी व हिस्ट्रीशीटर सोनू यादव की हत्या के मुख्य आरोपी रवि पटेल उर्फ वीरू की निशानदेही पर पुलिस ने गुरुवार को 9 एमएम की देसी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया। शाम 5.30 बजे वीरू को वापस जिला जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
21 मार्च की रात सोनू की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मुख्य अभियुक्त रवि पटेल उर्फ वीरू को अदालत की अनुमति से मंडुवाडीह थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने गुरुवार सुबह 10 से शाम छह बजे तक के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया।
दोपहर में पुलिस रवि पटेल उर्फ वीरू को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। रवि की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से 9 एमएम की पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया। इससे पहले भी पुलिस 9 एमएम की देसी पिस्टल हासिल कर चुकी है।